श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने पहले करवाचौथ पर किया सोलह श्रंगार

सीरियल कुंडली भाग्य की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या ने इस बार असल जिंदगी में करवाचौथ का व्रत रख लिया है।

Shraddha Arya कर रही हैं चांद निकलने का इंतजार

श्रद्धा आर्या अब तो बस चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं ताकि वो अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोल सकें।

ऐसा दिखा श्रद्धा आर्या का अंदाज

करवाचौथ के मौके पर श्रद्धा आर्या ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ श्रद्धा आर्या ने हैवी ईयररिंग्स पहने हैं।

श्रद्धा आर्या ने बीते दिन ही लगाई है मेहंदी

श्रद्धा आर्या ने बीते दिन ही अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाई थी। एक दिन में ही श्रद्धा आर्या की मेहंदी रचकर काली हो गई है।

बला की खूबसूरत लग रही हैं श्रद्धा आर्या

इस ग्रीन आउटफिट में श्रद्धा आर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में श्रद्धा आर्या लाल रंग की चूड़ियां लगाए हुए हैं।

सुबह से भूखी प्यासी हैं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

बता दें आज सुबह से ही श्रद्धा आर्या भूखी प्यासी हैं। हालांकि श्रद्धा आर्या के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है।

श्रद्धा आर्या ने जोड़े भगवान के आगे हाथ

कैमरे के आगे श्रद्धा आर्या भगवान के आगे हाथ जोड़ती नजर आईं। श्रद्धा आर्या अपने नए घर में पहला करवाचौथ मना रही हैं।

अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं

कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा आर्या बनठनकर पोज देती नजर आ रही हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको श्रद्धा आर्या की शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।