देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपने सीरियल्स के जरिए लोगों के मन में सीधी-सादी बहू की छवि बनाई थी। लेकिन शो में फैंस को न केवल उनका अलग अवतार देखने को मिला, बल्कि कई बार देवोलीना ट्रोल भी हुई थीं।

माहिरा शर्मा

माहिरा शर्मा की भी बिग बॉस 13 में आने के बाद नेगेटिव छवि बन गई थी। उन्हें अक्सर सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल के साथ झगड़ा करते देखा जाता था, जिसके लिए वह खूब ट्रोल भी हुई थीं।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने 'उतरन' की तपस्या बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन 'बिग बॉस 13' में आने के बाद अपनी कई चीजों के लिए रश्मि बहुत ट्रोल हुई थीं। लोगों ने उनपर विक्टिम कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया था।

करण कुंद्रा

टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता था। लेकिन शो में उनका बर्ताव दर्शकों को खास पसंद नहीं आया था, जिससे उनकी छवि भी खराब होने लगी थी।

सुंबुल तौकीर खान

सुंबुल तौकीर खान को लेकर फैंस को लगा था कि वह अकेले अपने दम पर गेम खेलेंगी। लेकिन शो में उन्हें शालीन भनोट और टीना दत्ता के पीछे-पीछे जाते देखा गया

हिना खान

हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई थी। वह चहेती बहू बन गई थीं। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद लोगों में उनकी नेगेटिव छवि बन गई थी। कई यूजर्स ने उन्हें फेक तक कहा था।

आरती सिंह

आरती सिंह ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, जिसमें उनके अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था।

तेजस्वी प्रकाश

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने सीरियल्स के जरिए लोगों का खूब दिल जीता था। उन्होंने एक क्यूट और सीधी-सादी बहू की छवि लोगों के मन में बनाई थी।