MS Dhoni Dance: महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के डांस से मचा पूरे इंटरनेट पर धमाल, वीडियो में ईशान किशन ने भी जमकर लगाए ठुमके

 |  | 
MS Dhoni
MS Dhoni Dance: मैदान पर तो अपने बल्लों से तहलका मचा देने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या बड़े ही मशहूर हो चुके हैं। बता दें कि इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के अंदर दोनों ही बल्लेबाज बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेटर के इस डांस वीडियो कौन लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और खूब सारा प्यार भी लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ में अन्य क्रिकेटर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ में वायरल हो रही इस वीडियो के अंदर दिग्गज क्रिकेटर माने जाने वाले हार्दिक पांड्या और इशान किशन के साथ-साथ मशहूर सिंगर रैपर यानी कि बादशाह भी नजर आ रहे थे। धोनी और पांड्या की जोड़ी तो खूब जमती हुई दिखाई दे रही थी। बता दें कि वह बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की आर राजकुमार फिल्म के फेमस गाने गंदी बात पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं अगर हम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात करें तो वह हाल ही में दुबई के अंदर दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या के साथ में एक पार्टी में गए थे और वहां पर काफी ज्यादा एंजॉय करते हुए नजर आए थे। इसी बीच आपको बता दें कि धोनी का डांस वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। फैंस भी इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और यूजर्स की कमेंट भी काफी ज्यादा इस वीडियो पर देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए इस वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिंगर बादशाह के साथ में मिलकर लड़की पागल गाने पर काफी जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे थे इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म यह जवानी है दीवानी के फेमस गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर धोनी और हार्दिक पांड्या जमकर डांस करते हुए नजर आए थे। इसी के साथ-साथ उनके साथ में क्रुणाल पांड्या और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन अपने शानदार डांस से लोगों का दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे थे।