Anushka Sen Bold Look: अनुष्का सेन का किलर लुक हुआ इंटरनेट पर वायरल, तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का ज़बरदस्त अंदाज़

 |  | 
Anushka Sen

Anushka Sen Bold Look: बालवीर फेम अनुष्का सेन देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। ऐसे में अब फिर से एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देखने को मिला है। अपनी पोस्ट की गई तस्वीर में अनुष्का सेन फ्लोरल प्रिंट वाली थाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का सेन ने सटल बेस मेकअप कर रखा है। साथ ही हाथों में ब्रेसलेट और कानों में छोटे इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपने कर्वी फिगर से वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने बालों को वेबी टच देते हुए खुला रखा है। हाई हील्स में अनुष्का सेन (Anushka Sen) काफी हॉट नजर आ रही हैं। अपने खूबसूरत अंदाज और स्माइल से अनुष्का सेन लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर रही हैं। साथ ही पोस्ट की गई तस्वीर में विंक करते हुए दिए गए पोज से एक्ट्रेस दिलों को घायल कर रही है। अनुष्का सेन ने सिजलिंग पोज देते हुए हाथों में हैंड बैग कैरी किया है। अपने इस लुक के चलते अनुष्का सेन (Anushka Sen) इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

अनुष्का (Anushka Sen) उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। दुनियाभर के लोग आज एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा रहते हैं। ऐसे में अनुष्का (Anushka Sen) भी फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

 अनुष्का सेन (Anushka Sen) टीवी शोज से लेकर फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हर अंदाज में दर्शकों के सामने खुद को साबित किया है। फिलहाल कुछ समय से एक्ट्रेस कोरियन ड्रामा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें जल्द ही कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में भी देखा जाने वाला है।