Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस के घर की नई रानी बनी सुम्बुल, बाद में प्रियंका को तमीज के नाम पर किया नॉमिनेट

 |  | 
Bigg Boss 16 Latest Promo
Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस सीजन 16 के अंदर अब क्या होने वाला है यह किसी को पता नहीं है। इसीलिए फैंस भी हर एक एपिसोड का काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुम्बुल तौकीर खान बिग बॉस के घर में नई रानी बन चुकी है। जिसके बाद में शो का लेटेस्ट प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जो कि काफी तेजी से पुरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके अंदर नॉमिनेशन टास्क ने हर कंटेस्टेंट के पेशेंस लेवल को पूरी तरीके से हिला दिया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बिग बॉस सीजन 16 का अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज कर दिया है।बता दें कि इस वीडियो में नॉमिनेशन टास्क की एक झलक देखी जा सकती है। इतना ही नहीं वीडियो में निमृत कौर हमेशा की ही तरह प्रियंका चौधरी को नॉमिनेट करने पर तुली हुई है। जिसके बाद में वीडियो में देखा जा सकता है कि विकास मानकतला और शिव ठाकरे आपस में काफी ज्यादा भिड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ शिव ठाकरे के जरिए विकास को बंदर भी कहा जा रहा है।

वही प्रोमो वीडियो में देखा जा रहा है कि नई कप्तान बनी हुई सुम्बुल तौकीर खान प्रियंका चाहर चौधरी को यह कहते हुए 9 मिनट करती हुई दिखाई दे रही है कि उनके अंदर तमीज नाम की कोई भी चीज है नहीं पूर्णविराम यह सुनते ही प्रियंका चौधरी काफी ज्यादा भड़क पड़ती है और कहने लगती है कि तुम्हारी जो पूरे दिन एक्टिंग चलती रहती है यहां पर उससे सभी लोग थक चुके है। बता दें कि जिसके बाद में दोनों एक्ट्रेस को आपस में काफी ज्यादा भीड़ते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। 

इतना ही नहीं है बिग बॉस के सीजन 16 का यह नॉमिनेशंस काफी ज्यादा स्पेशल होने वाला है। इसी के साथ-साथ लोग तो इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी अपनी टिप्पणियां भी करते हुए देखे जा रहे हैं। एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखता है कि पूरा घर प्रियंका के पीछे ही पड़ गया है सब जलते हैं उससे। वही एक और यूजर लिखता है कि तुम चाहे प्रियंका को सौ बार नॉमिनेट कर दोगे लेकिन वह फाइनल तक घर से बाहर नहीं निकल पाएगी। वही एक और यूजर लिखते हुए कहता है कि सुम्बुल दिन पर दिन और भी ज्यादा स्ट्रांग होती नजर आ रही है।