Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस शो मे करण जौहर करेंगे कंटेस्टेंट की मन की सफाई, घर के सदस्यों को मिला बड़ा टास्क

इतना ही नहीं बिग बॉस शो (Bigg Boss 16) के मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि करण जौहर बिग बॉस के सदस्यों की शरीर के नहीं बल्कि मन की सफाई करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने शिव ठाकरे को चुना है। नीचे दिए गए प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि करण जोहर शिव ठाकरे से कहते हैं कि आप को किसी भी एक बिग बॉस के सदस्यों को चुनना है जिसकी मन की सफाई हो सके। तब शिव ठाकरे, शालीन भनोट को चुन लेते हैं। इसी के साथ शिव बताते हैं कि शालीन को कोई समझ भी नहीं सकता है। और उनको पानी से नहला दिया जाता है।
जिसके बाद में प्रोमो में देखा जा सकता है कि निमृत प्रियंका चाहर चौधरी का नाम ले देती है। और टीना दत्ता उनके बारे में कहती है कि यह प्रियंका मदर इंडिया बनने की कोशिश करती है। जिसके बाद में शो में नज़र आ रहा था कि भरे सेट पर प्रियंका को पानी के पाइप से नहला दिया गया। इतना दिखाने के बाद में प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि निमृत बताती है कि दूसरों के मामले में बेकार में टांग नहीं अडानी चाहिए। इसी के साथ अगर किसी भी बात को अगर 50 बार बोलते हैं तो वह सच भी नहीं बन जाती है।
बता दें कि रोजाना बिग बॉस शो के अंदर कुछ ना कुछ नया देखने को आपको मिल जाता है। लेकिन वीकेंड का वार काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। जिसमें करण जोहर काफी ज्यादा कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि आगे शो में क्या होता है। क्योंकि शो को तकरीबन 3 हफ्ते बीत चुके हैं।