Bigg Boss 16 Latest Promo: प्रियंका चौधरी के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती, पैसा या प्यार किस को चुनेंगी एक्ट्रेस

 |  | 
Bigg Boss 16 Latest Promo

Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस सीजन 16 के अंदर हमेशा से ही देखा गया है कि कंटेस्टेंट की दोस्ती और रिश्ते की परीक्षा ली जाती है। इतना ही नहीं पिछले कुछ हफ्तों के अंदर बिग बॉस में कई सारे रिश्तो का टेस्ट भी ले लिया है। जिसके अंदर शालीन भनोट और टीना दत्ता की दोस्ती भी बुरी तरीके से फेल हो गई थी। वही आपको बता दें कि शिव ठाकरे अपने दोस्तों के लिए भी खड़े हुए नजर आ रहे थे। अब इसी कटघरे के अंदर बिग बॉस में प्रियंका चौधरी को भी खड़ा कर डाला है। आपको बता दें कि मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो को शेयर कर दिया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बिग बॉस के अंदर प्रियंका धर्म संकट में फंस चुकी है।

इस रिलीज किए गए प्रोमो वीडियो के अंदर साफ नजर आ रहा है कि बिग बॉस प्रियंका को कन्फेशन रूम में बुला लेते हैं। जहां पर उनके सामने बिग बॉस 25 लाख की खोई हुई प्राइस को वापस करने का मौका उन्हें देते हैं। लेकिन इस प्राइस मनी के बदले में जो भी कीमत बिग बॉस प्रियंका से मांगते हैं वह काफी ज्यादा बड़ी होती है। बता दें कि इस समय पूरे घर के अंदर प्रियंका का सिर्फ एक ही सहारा बना हुआ है और यह बात सभी को अच्छी तरीके से पता है। उनके दोस्त अर्चना और सौंदर्या भी मंडली के अंदर जाकर शामिल हो जाते हैं। इसी के साथ-साथ इसके बाद में सभी प्रियंका और अंकित को टारगेट करते हैं।

लेकिन इसी बीच बिग बॉस में प्रियंका से कहने लग जाते हैं कि 25 लाख की प्राइस मनी वापस से आप प्राप्त कर सकती है लेकिन उसके बदले में अंकित गुप्ता को घर से बेघर होना होगा। बिग बॉस की इस बात को सुनते हुए प्रियंका बिल्कुल पूरी तरीके से सन्न रह जाती है। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ पाता है। वही बिग बॉस अपनी गिनती शुरु कर देते हैं। आपको बता दें कि ऐसे में अब सभी की नजरें प्रियंका की तरफ टिकी हुई है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि फैंस कह रहे हैं कि प्रियंका प्राइस मनी के लिए मना करने वाली है और अंकित गुप्ता को चुनने वाली है।

बता दें कि इस घर के अंदर अब क्या होने वाला है इस बात को पूरी पुष्टि के साथ में कोई कह नहीं सकता है। वहीं इससे पहले भी सभी ने 25 लाख को गवा दिया है। इसीलिए अगर प्रियंका चौधरी अंकित गुप्ता को चुनती है तो इसके अंदर कोई भी बुराई नहीं होने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सुम्बुल खुद भी 2 बार 25 लाख की रकम को मना कर चुकी हैं।इतना ही नहीं इस पर उन्हें घरवालों की कड़वी बातों को भी सुनना पड़ा था पूर्णविराम लेकिन यह उनके लिए कोई नई बात नहीं होने वाली है। जिस दिन से प्रियंका और अंकित घर में आ गए हैं उसी दिन से दोनों घर वालों के निशाने पर वह बने हुए हैं।