Bigg Boss 16 Latest Promo: भारती सिंह के साथ बिग बॉस में आया एक नया मेहमान, सलमान खान ने अपना फार्म किया उसके नाम

 |  | 
Bigg Boss 16 Latest Promo
Bigg Boss 16 Latest Promo: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 का यह सीजन काफी ज्यादा हिट होने वाला है। इस सीजन के अंदर आए दिन सेलिब्रिटी भी धूम मचाते हुए देखे जाते हैं। इतना ही नहीं इस बार वीकेंड का वार में कॉमेडी क्वीन भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी देखे जाने वाले हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शो के अंदर एक खास मेहमान भी आने वाले हैं जिन्हें होस्ट सलमान खान स्पेशल गिफ्ट देने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लेटेस्ट प्रोमो के अंदर देखा जा रहा है कि भारतीय सिंह अपने बेटे लक्ष्य को होस्ट सलमान खान से मिलवाने के लिए बिग बॉस 16 केवी के द्वार के अंदर लेकर आ जाती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान गोला को अपने गोदी में खिलाते हुए भी नजर आते हैं। जिसके बाद में सलमान खान पहली लोहड़ी पर उनके बेटे को अपना ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर देते हैं।

इतना ही नहीं भारती सलमान खान से एक पेपर पर साइन करवा लेती है। भारतीय सलमान खान से कहने लगती है कि आप अपने लोनावला वाले फार्म हाउस का सामान कब खाली करने वाले हैं। इस बात को सुनते ही सलमान खान काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं। फिर भारती ने सल्लू भाई से साइन किए हुए पेपर को दिखा देती है और कहने लगती है कि उन्होंने अपना फार्म हाउस गोला के नाम कर दिया है। जिसके बाद में सब काफी ज्यादा ठहाके मारने लगते हैं।

भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ में बिग बॉस के घर में देखी जाने वाली है और घर वालों के साथ में भी खूब मस्ती करने वाली है। प्रोमो वीडियो के अंदर भारतीय सिंह को टीना दत्ता की मां का मजाक उड़ाते हुए भी देखा जाने वाला है। बता दें कि फैमिली विद के समय पर जब तीनों की मां घर में आ जाती है तो वह गलती से पीना समझकर श्रीजिता डे को अपने गले में लगा लेती हैं।