Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस के घर मे कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग, तो प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते मे कोई ला रहा है कड़वाहट

 |  | 
Bigg Boss 16 Latest Promo
Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस 13 के घर के अंदर प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की रिश्ते में दरार देखने को मिल रही है। बता दें कि इस बात का सबूत बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो के अंदर देखने पर मिल रहा है। इस प्रोमो के अंदर देखा जा सकता है कि निमृत, प्रियंका चौधरी को मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रही होती है। इसी बीच अंकित गुप्ता आराम से बैठ कर सब कुछ देख रहे होते हैं। लेकिन ये बात प्रियंका को बर्दाश्त नहीं होती और उनके दिल को ठेस पहुँच जाती है। जिसके बाद प्रोमो मे नज़र आ रहा है कि प्रियंका, अंकित पर पूरी तरीके से आग बबूला हो जाती हैं।

प्रोमो वीडियो मे देखा जा सकता है कि प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता से पूछने लगती हैं कि अभी तक उन्होंने निमृत को कुछ भी क्यों नहीं कहा है। इतना ही नहीं प्रियंका, अंकित को खूबसूरत ताने भी मरती हैं। साथ ही प्रोमो वीडियो मे प्रियंका, अंकित से ये कहते हुए नज़र आ रही हैं कि मैं यही चाहती हु कि तुम्हारा इस घर मे कोई और दोस्त बने। मुझे अब तुमसे पूरी तरह पीछा छुड़वाना है। जिसके बाद प्रियंका की इस तरह की बातों को सुन कर अंकित का पारा भी हाई हो जाता है।

प्रियंका चौधरी को इस हाल मे देख अब फैन्स भी निमृत कौर पर काफी ज़्यादा बरसते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है कि किस तरह फैन्स निमृत कौर की क्लास लेते हुए दिखाई दे रहे है। जिसपे एक यूजर तो लिखता है कि निमृत कौर एक घटिया लड़की है। वही एक और यूजर इस पर टिप्पणी करते हुए कहता है कि निमृत, प्रियंका को चाँटा मारना चाह रही है।

वहीं कुछ और यूजर कमेंट कर लिखते हैं कि कोई यह बात क्यों नहीं समझता है कि अंकित गुप्ता एक शांत लड़का है जो कि बिना मतलब के झगड़ा नहीं करता है। वही कुछ लोग तो प्रियंका चौधरी का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसा भी कह रहे हैं कि भले ही हेटर प्रियंका चौधरी को अभी कितनी भी गालियां दे रहे हो लेकिन विनर तो एन्ड मे वही बनेंगी।