Haryanvi Dance Video: लोगों के दिलों पर राज करती नजर आई सुनीता बेबी,किया ‘हटा सावन की घटा’ पर ऐसा डांस,हुए लोग मदहोश

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर सिंगर सुनीता बेबी , वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं।
 |  | 
Haryanvi dance video

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी डांसर्स इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर छा रही हैं। खासकर अगर बात करें सिंगर सुनीता बेबी (Sunita Baby) की तो वो भी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं। इनके लटके-झटके फैंस को नाचने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं सुनीता को सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी मिलता है।
खासकर सुनीता बेबी को स्टेज पर परफॉर्म करता देखना अब लोगों के लिए एक सपने की तरह हो गया है। लोग अब सुनीता को दूसरी हरियाणवी क्वीन भी मानने लगे हैं। इसी वजह है कि सुनीता बेबी (Sunita Baby) के डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते है। इस बीच सुनीता बेबी का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। सुनीता बेबी इस वीडियो में ‘हटा सावन की घटा’  गानें पर डांस कर रही हैं, जिसमें वो ऑरेंज रंग का सूट पहनकर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सुनीता बेबी (Sunita Baby Dance) किस तरह धमाकेदार डांस कर रही हैं और उनके ठुमकों को देखने के लिए आस-पास कुछ लोग भी बैठे हैं। इतना ही नहीं लोग सुनीता के हर एक डांस मूव पर शोर भी मचा रहे हैं और साथ ही साथ उनके साथ डांस भी कर रहे है । 

इस वीडियो की बात करें तो अब तक सुनीता बेबी के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं krishnkant Verma ने अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता बेबी के इस वीडियो को अपलोड  किया है। सुनीता बेबी भी अब हरियाणा का जाना माना नाम बन चुकी है जो सपना चौधरी को टक्कर देती नजर आ रही है।