Shilpa Shetty Bold Pics: शिल्पा शेट्टी ने पहनी इतनी रिवीलिंग साड़ी, हर किसी की नजरें हटना हो रही मुश्किल

 |  | 
Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Bold Pics: बॉलीवुड की जानी मानी और मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 47 की उम्र में भी अपने परफेक्ट फिगर से लोगों को इंस्पायर करती हैं। अपने हिट और सेक्सी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस लुक्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को लोगों ने हाथों हाथ लिया। खूब पसंद की जा रही इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शीयर थाई हाई स्लिट सिल्वर हैवी सीक्वेंस वाली साड़ी स्टाइल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।

इसके साथ उन्होंने हॉल्डर नेक बैकले ब्लाउज कैरी किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज कर रखा है। इसके साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ ओपन रखा है और कानों में डायमंड के ईयररिंग्स पहने हैं। इस लुक से एक्ट्रेस लोगों के दिलों में आग लगा रही हैं। लोग उनके लुक्स को खूब पसंद कर रहे हैं। अपने लुक्स में वो अक्सर चेंज करती पाई जाती हैं। 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी ग्लैमरस अदाओं का जादू हमेशा ही लोगों पर चलाया है। खास कर अपनी फिटनेस और योग को वो खूब शेयर करती रहती हैं। वह जब भी पर्दे पर आती हैं, लोग उन पर से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। अब एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में पूरी महफिल लूट ली। इस ड्रेस में ही एक्ट्रेस ने रिसेप्शन अटेंड किया था। 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो 90s के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रही। धड़कन जैसी हिट फिल्म में लीड रोल किया।  जल्द ही वह कॉप यूनिवर्स में कदम रखने जा रही हैं। एक्ट्रेस इस समय रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्हें 'सुखी' टाइटल से बन रही फिल्म में भी देखा जाएगा।