Kareena Kapoor Hot Look: करीना कपूर ने पहना खूबसूरत रेड ड्रेस, तस्वीरों को देख भड़का यूजर्स का गुस्सा

 |  | 
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Hot Look: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने लुक से चर्चा में रहती हैं। उनके नए लुक का लोगों का इंतजार रहता है। फैशन डीवा करीना कपूर कई लोगों को प्रेरित करती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक्स से भी एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर ने अपने नए लुक में फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर की ऑफशोल्डर जंपशूट पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक्स करीना कपूर ने लाखों को दीवाना कर रख है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगा रखा है। फोटो में एक्ट्रेस की अदा पर लोग जान दे रहे हैं।

खुले हुए बालों में एक्ट्रेस कहर ढाती नजर आई। ये नया लुक करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने टॉक शो व्हाट वोमेन वांट्स के चौथे सीजन के लिए कैरी किया था। इसी ड्रेस में एक्ट्रेस अपने शो में एक्टर और भाई रणबीर कपूर के साथ दिखी। रणबीर कपूर पहली बार अपनी बहन करीना के चैट शो में पहुंचे थे। जहां फिल्म स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान अदाकारा काफी फिट और स्लिम दिखीं। करनी कपूर खान ने इस दौरान रेड कलर के जंपसूट में धमाकेदार एंट्री मारी। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। जब वी मेट जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस को फैन फॉलोइंग लाखों में है। करीना कपूर खान अब नई फिल्मों में नजर आएंगी। वीरे दी वेडिंग 2 और तख्त जैसी फिल्मों के लिए एक्ट्रेस काम कर रही हैं। सलाम नाम की फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) शारूख खान के साथ नजर आएंगी। फैंस को उनके परदे पर दिखने का इंतजार है।