Nora Fatehi Breakup: नोरा फतेही का ब्रेकअप को लेकर छलका का दर्द, कहा सब कुछ छोड़ छाड़ कर 2 महीने तक रही डिप्रेस्ड

 |  | 
Nora Fatehi
Nora Fatehi Breakup: नोरा फतेही अपने लुक्स और डांस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने यह दावा किया था कि उन्हें बांग्लादेश में स्टेज शो करना था।  लेकिन लास्ट मोमेंट पर वहां की सरकार ने उनके परफॉर्मेंस पर पाबंदी लगा दी और शो को रद्द करवा दिया था। इसी के साथ आपको बता दें कि नोरा फतेही इससे पहले अपने एक इंटरव्यू की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रही थी जिसके अंदर उन्होंने यह कह दिया था कि ब्रेकअप के बाद में वह दो महीनों तक के लिए डिप्रेशन में पहुंच गई थी।

इनवाइट ओनली नामक एक टॉक शो के अंदर नोरा (Nora Fatehi) ने अंगद बेदी (Angad Bedi) का नाम लेते हुए यह कह दिया था कि उन से ब्रेकअप के बाद में मुझे बहुत ही ज्यादा दर्द और बुरा लगने लगा था। इसी के आगे नोरा बताती है कि हर लड़की को अपने जीवन में ऐसे फेज से गुजर ना ही होता है। नोरा फतेही बताती है कि ब्रेकअप के बाद में वह काफी दिनों तक तो रोती रही थी। जिसके बाद में काम पर भी जाना बंद कर दिया था।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की मानें तो 2 महीने के डिप्रेशन के बाद में एक्ट्रेस ने खुद को काम में बिजी रखने का फैसला किया। वह काम में इतना ज्यादा बिजी रहने लगी कि उनका डिप्रेशन का दर्द खत्म हो गया और वह डिप्रेशन से बाहर निकल आई। एक्ट्रेस का कहना है कि ब्रेकअप के बाद में सिर्फ उनके पर्सनल लाइफ में ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ के अंदर भी काफी ज्यादा असर देखने को मिला था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) और अंगद बेदी के रिलेशनशिप की बातें काफी ज्यादा मीडिया के अंदर फैली हुई थी। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते रहते थे। लेकिन आपको बता दें कि 10 मई 2018 को अंगद बेदी ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया संग ब्याह रचा लिया। जिसके बाद दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं।