Mouni Roy Latest Video: मौनी रॉय ने अपनी दिलकश अदाओं से लूटी महफ़िल, हुस्न का जलवा देख फैंस के उड़े होश

 |  | 
Mouni Roy
Mouni Roy Latest Video: मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की काफी जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है। इसी के साथ बॉलीवुड में भी अब वह अच्छा खासा नाम कमा रही है। हाल ही में ब्रह्मास्त्र फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बहुत ही ज्यादा एक्टिव बनी रहती है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ वीडियो या तस्वीरें शेयर जरूर करती है। इसी के साथ-साथ अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करने का एक्ट्रेस कोई भी मौका जाने नहीं देती है।

बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो बहुत ही जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसको देखकर फैंस भी जमकर रिएक्शन देने से चूक नहीं रहे हैं। इस वीडियो को देखकर पेंट के भी होश उड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मौनी (Mouni Roy) यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस लहंगे में कितनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही है। इसी के साथ साथ अगर उनके लुक की बात की जाए तो यह बहुत ही ज्यादा गजब का है। इसी के साथ उन्होंने वाइट और ब्राउन कलर का लहंगा पहना हुआ है। एक्ट्रेस की हर एक अदा जानलेवा नजर आ रही है।

इतना ही नहीं अगर ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने अपनी मांग में मांग टीका और साथ ही साथ हाथों के अंदर बैंगल्स भी पहने हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने लुक को खुले बालों से पूरा किया है और वह इस लुक में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। इसी के साथ बाहर रैंप वॉक करती हुई अपना जलवा बिखेर रही हैं। बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) की इस वीडियो पर अब तक 88 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। और यह बढ़ता ही चला जा रहा है। इस वीडियो के अंदर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस का मेकअप भी काफी गजब का लग रहा है। फैंस भी मौनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।