Kantara Box Office: कांतारा ने पूरे हिंदी सिनेमा मे लूटी महफ़िल, राम सेतु और थैंक गॉड जैसी फिल्मों का भी नहीं चला जादू

 |  | 
Kantara Box Office
Kantara Box Office: हिंदी के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास भी खुद को दोहराता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दे कि जिस तरीके से कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय तूने लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की रिलीज होने के बावजूद भी हिंदी बेल्ट के अंदर अपना परचम लहरा दिया था। कुछ उसी तरीके से कन्नड़ फिल्म कांतारा अभी चलती हुई नजर आ रही है। जो कि हिंदी पट्टी के अंदर भी दर्शक को बटोर ती हुई नजर आ रही है। बता देंगे रामसेतु और थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने की वजह से भी कान तारा के हिंदी वर्जन पर कोई भी प्रभाव नहीं देखने को मिला है। जबकि मंगलवार को कांतारा ने अच्छा खासा कलेक्शन भी कर लिया है।

14 अक्टूबर को हिंदी के अंदर रिलीज होने वाली कांतारा बड़ी की धीमी रफ्तार से चल रही है। फिल्म के अंदर हिंदी वर्जन में दिवाली के एक दिन बाद ही मंगलवार को 2.35 करोड़ का अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया जिसके साथ ही साथ इस का 12 दिनों का कलेक्शन अधिक तकरीबन 26.50 करोड़ तक का हो चुका है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि मंगलवार के दिन पर रामसेतु और थैंक गॉड जैसी हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में लॉन्च हुई थी। इसके बावजूद भी कांतारा ने पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी कांतारा हिंदी में दूसरे हफ्ते के अंदर अपनी रफ्तार से कलेक्शन को बढ़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन दूसरे शुक्रवार के दिन फिल्म ने तकरीबन 2.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और इसके बाद में शनिवार को 2.55 करोड़ का अच्छा खासा कलेक्शन किया। इसी के साथ आपको बता दें कि रविवार के दिन पर इस फिल्म ने 2.65 करोड़ और खास दिवाली के दिन पर यानी कि 24 अक्टूबर के दिन पर 1.90 करोड़ का अच्छा खासा कलेक्शन जीत लिया। बता दें कि इस कांतारा फिल्म फिल्म दे हिंदी बॉक्स ऑफिस के ऊपर सिर्फ और सिर्फ 1.27 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन उसने पहले ही हफ्ते के अंदर 15 करोड़ जुटा लिए थे।

बता दें कि यह कांतारा फिल्म ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी है। इसी के साथ साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले भी ऋषभ शेट्टी ही हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ करते हुए नजर आ रहे थे। मशहूर अदाकारा कंगना रनौत ऑस्कर अवार्ड में भेजने की वकालत करती हुई भी नजर आ रही थी। इसी के साथ-साथ विवेक अग्निहोत्री ने भी इस फिल्म को काफी ज्यादा अद्भुत बता दिया है।