Janhvi Kapoor Saree Look: जान्हवी कपूर ने साड़ी पहन फैन्स के दिलो पर चलाई छुरियां, एक्ट्रेस की मुस्कान पर लाखों लोग हुए फ़िदा

 |  | 
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor Saree Look: जानवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। बता दें कि वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी है। इसी कारण से उन्हें एक्टिंग भी विरासत में मिली है। बता दें कि जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी अपनी मां श्रीदेवी के नक्शे कदम पर आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। उनकी फिल्म मिली बहुत ही जल्दी रिलीज होने जा रही है। जिसमें उनकी एक्टिंग और हुस्न के पहले से ही चर्चे होने लगे हैं। बता दें कि वैसे तो जानवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर भी करती रहती है।

लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि इस समय जानवी कपूर अपनी फिल्म मिली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इसी के साथ साथ रोजाना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी ना किसी इवेंट में जरूर जाती है और वहां से उनका लुक जरूर वायरल हो जाता है। इसी बीच उनका एक लुक काफी जबरदस्त तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस लुक में उन्होंने काफी सुंदर ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

बता दें कि पिंक और ग्रीन कलर का ब्लाउज पहने जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कानों में भी झुमकी पहनी हुई है जिनमें उनका लुक और भी ज्यादा निखर कर आ रहा है। खुले बालों में जानवी कपूर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही है। इसी के साथ साथ वह बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं और उन्होंने काफी सिंपल सा और लाइट मेकअप किया हुआ है।

अगर जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) की आने वाली फिल्म मिली की बात की जाए तो वह इस फिल्म में पहली बार अपने पिता के साथ में काम कर रही है। इसी के साथ-साथ जानवी कपूर की यह फिल्म मलयालम फिल्म हेलन का एक हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। बता दें कि जानवी कपूर की यह फिल्म दर्शकों को 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।