Janhvi Kapoor Boldest Look: जान्हवी कपूर का ऐसा ट्रेडिशनल लुक देख आंहें भरते नज़र आए फैन्स, एक्ट्रेस की नथनी ने सभी को बनाया दीवाना

 |  | 
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor Boldest Look: जानवी कपूर बॉलीवुड की काफी जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है। एक्ट्रेस ने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री के अंदर एक नया मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से भी आए दिन चर्चा में आती रहती है। कभी तो वह ऐसा ड्रेस अप लेकर आएंगी कि उनकी तुलना उनकी मां श्रीदेवी से होने लगती है। तो कभी उनका हॉट अंदाज देखकर हर किसी के पसीने छूट जाते हैं।

जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव बनी रहती है और साथ ही अपने फैंस के साथ में आए दिन कुछ ना कुछ शेयर ही करती रहती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसी बीच जानवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों को शेयर कर दिया है। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि उन्होंने सिल्क कि ब्राउन साड़ी पहनी हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्यूब ब्लाउज भी पहन रखा है। इसी के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने कर्वी फिगर को दिखाती हुई कैमरे के सामने बहुत ही हॉट पोज देती हुई नजर आ रही है।

जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) का यह अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं इस लुक को जानवी कपूर ने न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज के साथ में कंप्लीट कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है और इस लुक को नाक में बड़ी थी नथनी पहने हुए फ्लॉन्ट किया है। इस लुक के अंदर जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) का लुक काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में दीए का इमोटिकॉन बनाया हुआ है।

अगर हम जानवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो बहुत ही कम वक्त के अंदर इंडस्ट्री के अंदर जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मानी जाती है। इसी के साथ-साथ दुनिया भर के अंदर उन्हें खूब प्यार भी मिला है। फैन्स हमेशा से ही जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) को पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित बने रहते हैं। पिछले दिनों भी एक्ट्रेस अपनी फिल्म मिली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। जिसे ओटीटी रिलीज कर दिया गया था। लेकिन आपको बता दें कि जानवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस समय बवाल टाइटल से बन रही फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है और इसके बाद में एक्ट्रेस को मिस्टर एंड मिसेज माही में भी देखा जाने वाला है।