Richest Bhojpuri Actresses: इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के पास है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा दौलत, नाम से ही बना देती हैं लोगों को दीवाना

 |  | 
Richest Bhojpuri Actresses
Richest Bhojpuri Actresses: इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर पैसा भरपूर भरा हुआ है। लेकिन बॉलीवुड की जो भी अदाकारा हैं वह एक फिल्म के काम करने पर करोड़ों रुपए की फीस ले लिया करती है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री भी बहुत ही जानी मानी इंडस्ट्री बन चुकी है। हर कोई भोजपुरी इंडस्ट्री का दीवाना है। लेकिन सबसे ज्यादा भोजपुरी अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। लेकिन आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के अंदर भी ऐसी हसीनाएं हैं जिनके पास में पैसे से लेकर खूबसूरती तक बेशुमार भरा हुआ है। जो कि बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेसेस को भी मात देने में पीछे नहीं छोड़ती है।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम रह चुकी है। इसके साथ-साथ उन्होंने टीवी जगत और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा तकरीबन 18 करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन बताई जाती है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) 

बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे जानी मानी और लंबे समय तक टिकने वाली एक्ट्रेस में शुमार है। इसी के साथ उन्होंने तकरीबन 300 फिल्म में अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी है। अगर उनकी संपत्ति की बात की जाए तो बताया जाता है कि वह करीबन 41 करोड रुपए की मालकिन है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) 

अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है। आज के वक्त में वह बहुत ही ज्यादा लग्जरियस लाइफ जिया करती हैं। जैसे ही उन्होंने बिग बॉस में कदम रखा उसके बाद ही वह घर घर में मशहूर हो चुकी है। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। जिसके कारण उन्होंने अपनी इस पीस को डबल करके अच्छी खासी रकम लेना शुरू कर दिया। अक्षरा भोजपुरी के हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में शुमार है। इस समय तकरीबन 55 से लेकर 60 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन चुकी है।