Bhojpuri Hit Video: अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पुदिना बेचते हुए देख फैंस के उड़े होश, बोले- ‘ले लो पुदीना’

भोजपुरी सॉन्ग ‘ले लो पुदीना’ में पवन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पुदिना बेचते हुए नजर आ रहे हैं
 |  | 
bhojpuri hit video lelo pudina

Bhojpuri Hit Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उनके गानों पर लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं। भोजपुरी एक्टर के गाने बजते ही लोग उनके गानों पर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं अब उनका एक गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसे लोग बार-बार सुन रहे हैं।

पवन सिंह के गानों पर लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं। भोजपुरी एक्टर के नए गानों के साथ-साथ पुराने गाने भी जमकर धूम मचाते हैं। भोजपुरी दर्शक ने पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘ले लो पुदीना  को खूब प्यार दिया है। बता दें अभी तक इस गाने को 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और अभी भी लोग उनके गाने को देख रहे हैं।

भोजपुरी सॉन्ग ‘ले लो पुदीना’ में पवन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर पुदिना बेचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लुंगी-बनियान पहने पवन सिंह अपने प्यार को पाने के लिये बेताब दिखाई दे रहे हैं। वहीं गाने में पवन सिंह की एक्टिंग और एक्सप्रेशन देखने लायक है। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ माही श्रीवस्तव (Mahi Srivastava) नजर आ रही हैं जो लोगों का दिल धड़का रही हैं।