Bigg Boss 16 Latest Promo: बिग बॉस के घर में नए युद्ध का होने जा रहा है आगाज, प्रियंका चौधरी ने कह डाली ऐसी बात
Jan 20, 2023, 12:52 IST
Bigg Boss 16 Latest Promo: टेलीविजन का मशहूर शो बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट ब्रेन का चाहर चौधरी काफी ज्यादा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है।आपको बता दें कि इसी के साथ में लोगों का यह भी मानना है कि प्रियंका ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी ले कर जाने वाली है। लेकिन प्रियंका आज के वक्त में सभी के निशाने पर मौजूद हैं। एक समय हुआ करता था जब सौंदर्य शर्मा और अर्चना गौतम के साथ में शालीन भनोट,प्रियंका चौधरी को अपनी दोस्त माना करते थी। लेकिन अभी के वक्त में सभी प्रियंका से अलग हो चुके हैं। शालीन भनोट और प्रियंका का तो काफी ज्यादा हाल ही में झगड़ा हो चुका था। जिसके बाद में दोनों ने अपनी दोस्ती तोड़ दी थी। लेकिन इसी बीच बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो रिलीज हो चुका है जो कि इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कलर्स टीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बिगबॉस 16 का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो के अंदर प्रियंका चाहर चौधरी,टीना दत्ता के साथ में बैठी हुई नजर आती है। वहीं दूसरी तरफ निमृत कौर,शालीन भनोट और सौंदर्य शर्मा,प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। वीडियो के अंदर सौंदर्य, प्रियंका चौधरी का मजाक उड़ाती हुई नजर आती है। तो वहीं दूसरी तरफ शालीन और निमृत उनका साथ देते हुए देखे जाते हैं। इस सब को देखकर प्रियंका भी कहने लगती है कि अब युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद में फैंस भी आने वाले एपिसोड का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।