Mrunal Thakur Bold Pics: मृणाल ठाकुर का ब्राइडल अंदाज देख घबराया फैंस का दिल, पूछा "शादी कर रही हो क्या"

 

Mrunal Thakur Bold Pics: बॉलीवुड में तेजी से अपने काम की वजह से चर्चे में रहने वाली मृणाल ठाकुर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए लोगों में लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) आए दिन अपने फैंस के लिए अपना नया लुक शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग उसे खूब पसंद करती है। हाल ही में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपने के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक बार फिर वो वेस्टर्न ड्रेस छोड़ रॉयल लुक में नजर आई हैं। एक्ट्रेस अपने नए नए लुक्स ट्राई करने के लिए भी जानी जाती है। पोस्ट की गई इस तस्वीर में बेज कलर की मिरर और सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वाला हैवी लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। एक्सेसरीज के तौर पर गले में व्हाइट पर्ल और मेहरून स्टोन्स की हैवी ज्वेलरी पहनी है।

इसके साथ उन्होंने हाथ में ब्रेसलेट और माथे पर मांगटीका भी सजाया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ,न्यूड ग्लॉसी मेकअप और बालों को वेवी टच के साथ खुला रखा है। इस ब्राइडल और रॉयल लुक में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीर एक रैंप वॉक की है।  यह लुक मशहूर फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए कैरी किया है। इस रैंप वॉक में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए। एक्टर शेरवानी पहनकर बिल्कुल दूल्हे बने हुए दिखे। अब दोनों ही सितारों का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।

उनके फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। ब्राइडल लुक में कातिलाना पोज लोगों के दिलों में खलबली मचा रहा है। अपने कर्वी फिगर को दिखाते हुए एक्ट्रेस ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। उनकी खूबसूरती पर फैंस की नजरें टिक गई हैं। उनके चाहने वालों ने खूब लाइक्स और कमेंट्स बरसाए हैं। 

एक्टिंग करियर को देखें तो एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल से अपनी शुरुआत की और आज कई सारी हिट फिल्में दे चुकी हैं। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने जर्सी और सुपर 30 जैसी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही एक्ट्रेस सेल्फी टाइटल से बन रही फिल्म में नजर आएंगी। इसके बाद उन्हें पूजा मेरी जान, पीप्पा, आंख मिचोली. गुमराह और नानी 30 जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा।