Raju Srivastav RIP: अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले महान अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन, शोक की लहर में डूबा पूरा देश

 

Raju Srivastav RIP: महान कॉमेडी राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) हमारे बीच नहीं रहे। 58 वर्ष की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज 21 सितंबर 2022 को राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

पूरी दुनिया को हंसाया और आज दुखी करके चला गया 

<a href=https://youtube.com/embed/uCgIJ0luwdE?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uCgIJ0luwdE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="900">

राजू श्रीवास्तव जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे जहां पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा गया था। इस वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज 58 वर्ष की उम्र में वह हम सब को छोड़ कर चले गए। राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में हुआ था। इनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था लेकिन कॉमेडी की दुनिया में इन्होंने अपना नाम राजू श्रीवास्तव रख लिया था और वह आज दुनिया भर में राजू श्रीवास्तव के नाम से मशहूर है और मशहूर रहेंगे। 

करियर को बनाने में काफी दुख झेलने पड़े तब जाकर मिली सफलता

राजू श्रीवास्तव अपने करियर में काफी संघर्ष किया The Great Indian Laughter Challenge से राजू श्रीवास्तव को उसकी पहचान मिली। इस शो से उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और इन्होंने अपनी कॉमेडी से पूरी दुनिया को हंसाया और सब के दिलों पर राज किया। बड़े-बड़े दिग्गज नेता राजू श्रीवास्तव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया के अलावा पॉलिटिशन भी रहे हैं। बड़े-बड़े नेताओं ने ट्वीट करके राजू श्रीवास्तव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।